14 और 15 अगस्त 1947 की रात क्या हुआ था? | आज़ादी से एक दिन पहले | 15 अगस्त 1947
आज भी पंडित जवाहरलाल नेहरू की ट्विस्ट विद डेस्टिनी स्पीच हम सबके दिल में सुनाई देती है। 15 अगस्त 1947 की वो रात जब सदियों की गुलामी के बाद हिंदुस्तान पहली बार आजाद होकर सांस लेने वाला था। दिल्ली की सड़कों पर जश्न की तैयारी थी। आंखों
में सपने थे और दिल में एक अजीब सी बेचैनी। लेकिन इस आजादी की कीमत सिर्फ खुशियों से नहीं चुकाई गई थी। इसके पीछे जेलों में बिताई गई रातें थी। फांसी के फंदे थे। गोलियों से छलनी हुए सीने थे और ऐसे लाखों परिवार थे जिन्होंने अपने किसी अपने को देश के नाम कर दिया था। कोई आजादी
की सुबह को देखने के लिए जिंदा नहीं बचा और कोई अपने ही घर की चौखट पर खड़ा होकर यह सोच रहा था कि अगली सुबह उसका घर हिंदुस्तान में होगा या पाकिस्तान में। और इसी उथल-पुथल के बीच 14th अगस्त की रात से 15 अगस्त की सुबह तक भारत के इतिहास का वो
पन्ना लिखा [संगीत] गया जिसे आने वाली हर पीढ़ी अपने सीने से लगाएगी। लेकिन सवाल यह है उस ऐतिहासिक रात में आखिर हुआ क्या था? कौन-कौन से ऐसे पल थे जिन्होंने हमेशा के लिए हिंदुस्तान की तस्वीर बदल दी? आज चलिए लौटते हैं उसी रात में जब एक गुलाम देश
पहली बार आजाद भारत बना था। 14 अगस्त 1947 रात के ठीक 12:00 बजने में अभी कुछ घंटे बाकी थे। दिल्ली दुल्हन की तरह सज चुकी थी। संसद भवन रोशनी से जगमगा रहा था।
अंग्रेजी हुकूमत का सूरज भारत में डूबने वाला था और सदियों की गुलामी खत्म होने में बस कुछ ही पल बचे थे। लेकिन यह सिर्फ भारत की आजादी की रात नहीं थी। यह ब्रिटिश साम्राज्य के अंत की भी रात थी। उस समय शायद ही किसी ने सोचा होगा कि अगले 24
घंटे में दुनिया के नक्शे पर दो नए देशों का जन्म होगा और करोड़ों लोगों की जिंदगी हमेशा के लिए बदल जाएगी। उस रात इतिहास के केंद्र में एक ऐसा व्यक्ति भी था जिसे अगले 24 घंटे में दो देशों के जन्म का गवाह बनना था। भारत के
आखिरी वायसरॉय लॉर्ड लुई माउंटबेटन 14 अगस्त की सुबह वो कराची पहुंचे। जहां पाकिस्तान के सत्ता हस्तांतरण का समारोह आयोजित किया गया था। मोहम्मद अली जिन्ना अपने जीवन की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत के सामने खड़े थे। वर्षों तक अलग मुस्लिम
राष्ट्र की मांग करने के बाद आखिरकार पाकिस्तान अस्तित्व में आने जा रहा था। कराची की सड़कों पर भीड़ थी। नए झंडे लहरा रहे थे और जिन्ना पाकिस्तान के पहले गवर्नर जनरल के रूप में शपथ लेने वाले थे।
माउंटबेटन ने समारोह में हिस्सा लिया। औपचारिकताएं पूरी की और कुछ ही घंटों बाद तुरंत विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गए क्योंकि आधी रात को उन्हें भारत की आजादी का भी साक्षी बनना था। शायद इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ था कि एक ही व्यक्ति कुछ
घंटों के अंतराल में दो नए देशों के जन्म का गवाह बनना था। उधर दिल्ली में संविधान सभा की तैयारियां अपने अंतिम चरण में थी। पंडित जवाहरलाल नेहरू अपने ऐतिहासिक भाषण की अंतिम पंक्तियां देख रहे थे। सरदार वल्लभ भाई
पटेल, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. भीमराव अंबेडकर, मौलाना आजाद और संविधान सभा के अन्य सदस्य [संगीत] धीरे-धीरे सेंट्रल हॉल में पहुंच रहे थे। लेकिन इन सबके बीच एक चेहरा गायब था। महात्मा गांधी, जिस व्यक्ति ने आजादी की लड़ाई को जन आंदोलन
बनाया, जिसने करोड़ों भारतीयों को अंग्रेजों के खिलाफ खड़ा किया, वही गांधी दिल्ली में मौजूद नहीं थे। उन्होंने यह साफ कह दिया था कि जब देश का एक हिस्सा जल रहा हो तब वो जश्न नहीं मना सकते। उस समय वो कोलकाता में थे जहां वो हिंदू और मुसलमानों के बीच फैल चुकी हिंसा को रोकने
के लिए लगातार लोगों से मिल रहे थे। प्रार्थना, सभा और शांति की अपील कर रहे थे। गांधी जी का सपना एक ऐसे भारत का था जहां धर्म इंसानों को जोड़ने का काम करें ना कि बांटने का। आखिर समय तक उन्होंने देश के बंटवारे को रोकने की कोशिश की।
इतिहासकार यह बताते हैं कि उन्होंने यह सुझाव भी रखा कि यदि देश एक रह सकता है तो मोहम्मद अली जिन्ना को संयुक्त भारत की सरकार का नेतृत्व सौंपने पर भी विचार किया जा सकता है। लेकिन तब तक राजनीतिक मतभेद इतने गहरे हो चुके थे कि विश्वास लगभग

समाप्त हो चुका था। मुस्लिम लीग पाकिस्तान की मांग [संगीत] से पीछे हटने को तैयार नहीं थी और अंग्रेज भी जल्द से जल्द भारत को छोड़ना चाहते थे। कई दौर की बातचीत हुई। कई प्रस्ताव आए लेकिन आखिरकार विभाजन का फैसला स्वीकार कर लिया गया।
रात के लगभग 11:00 बजे संविधान सभा की कार्यवाही शुरू हुई। सबसे पहले डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने सभा को संबोधित किया। उसके बाद एक ऐसा पल आया जिसने पूरे सेंट्रल होल को भावुक कर दिया। स्वतंत्रता की उस ऐतिहासिक रात श्रीमती सुचेता कृपलानी ने खड़े होकर वंदे मातरम का पहला
पद गाया। पूरा सदन मोहन होकर उस स्वर को सुनता रहा। जैसे ही गीत समाप्त हुआ, पूरे हॉल में गूंजती तालियों ने बता दिया कि सदियों का संघर्ष अब अपनी मंजिल पर पहुंच चुका है। कुछ ही मिनट बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू खड़े हुए और उन्होंने अपने जीवन का
सबसे ऐतिहासिक भाषण शुरू किया। [संगीत] एट द स्ट्रोक ऑफ द मिडनाइट हावर। उनके शब्द संसद की दीवारों से टकराकर पूरे देश में गूंज रहे थे। लेकिन उसी समय संसद भवन से कुछ 100 किलोमीटर दूर पंजाब और बंगाल की धरती पर गोलियों की आवाजें गूंज
रही थी। एक तरफ दिल्ली में आजादी का जश्न मनाया जा रहा था तो वहीं दूसरी ओर लोग अपने घर छोड़कर भाग रहे थे। किसी को यह तक नहीं पता था कि सुबह जब सूरज निकलेगा तब उसका गांव भारत में होगा या पाकिस्तान
में। और यही वो पल था जब आजादी की सबसे बड़ी खुशी इतिहास के सबसे बड़े दर्द में बदलने लगी। 15 अगस्त 1947 घड़ी ने जैसे ही रात के 12:00 बजे आए भारत आजाद हो गया। संसद भवन
तालियों से गूंज उठा। तिरंगा पूरे गर्व के साथ लहराया गया और सदियों की गुलामी का अंत हो गया। लेकिन इसी आजादी के साथ एक और सच भी जन्म ले चुका था। भारत अब अखंड नहीं रहा था। आधी रात के कुछ घंटे पहले पाकिस्तान एक अलग देश बन चुका था और अब
ब्रिटिश भारत को हमेशा के लिए दो हिस्सों में बांट चुका था। ब्रिटिशर्स हमेशा से डिवाइड एंड रूल में बिलीव करते थे। वो जानते थे कि भारत में हिंदू मुस्लिम को अलग कर दो तो राज करना आसान होगा। लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि जिस
सीमा ने इन दोनों देशों को अलग [संगीत] किया उसकी पूरी जानकारी लाखों लोगों के पास अभी तक थी ही नहीं। लोग अपने घरों में सोए हुए थे। लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि सुबह उठने पर वो भारत में होंगे या फिर पाकिस्तान में। क्योंकि जिस रेडक्लिफ लाइन ने दोनों देशों की सरहद तय की उसकी
आधिकारिक घोषणा आजादी के 2 दिन बाद यानी 17 अगस्त को की गई। सोचिए लोग पहले आजाद हुए लेकिन उन्हें बाद में यह पता चला कि उनका गांव किस देश में चला गया और यहीं से शुरू हुआ मानव इतिहास का सबसे बड़ा पलायन।
पंजाब सबसे पहले इस आग की चपेट में आया। सदियों से साथ रहने वाले पड़ोसी अचानक एक दूसरे से डरने लगे। अफवाएं फैलने लगी। कहीं कहा गया कि भीड़ आ रही है। कहीं यह कहा गया कि पूरा गांव खाली कर दो और देखते ही देखते लाखों लोग अपने घरों से निकल
पड़े। किसी ने अपने दरवाजे पर आखिरी बार ताला लगाया तो किसी ने अपने खेत की मिट्टी माथे से लगाई। किसी मां ने अपने बच्चे को गोद में उठाया और बिना पीछे देखे [संगीत] चल पड़ी। उन्हें यह भरोसा था कि हालात कुछ दिनों में सामान्य हो जाएंगे और वह वापस
अपने गांव लौट आएंगे। इसलिए बहुत से लोग अपने घरों की चाबियां पड़ोसियों के पास छोड़ गए। लेकिन वो चाबियां आज भी कई परिवारों के पास रह गई। क्योंकि वापसी तो कभी हुई ही नहीं। उस समय ना मोबाइल थे, ना इंटरनेट थे और ना ही 24 घंटे चलने वाले
न्यूज़ चैनल थे। लोगों के पास सिर्फ अफवाहएं थी और उन्हीं अफवाहों के सहारे फैसले लिए जा रहे थे। इस तस्वीर में आप देख पा रहे हैं कि कैसे लाखों लोग रेलवे स्टेशनों की ओर भाग रहे थे और ट्रेनों की छतों पर जगह नहीं बची। लोग खिड़कियों से
लटक कर सफर करने लगे। बैलगाड़ियां सड़कों पर मीलों कतारों में बदल गई और जिनके पास कुछ भी नहीं था वो अपने बच्चों का हाथ पकड़ कर पैदल ही सीमा की ओर निकल पड़े| अनुमान यह है कि लगभग डेढ़ से 2 करोड़ लोगों ने कुछ ही महीनों में अपना घर छोड़
दिया। यह सिर्फ भारत या पाकिस्तान का नहीं बल्कि पूरी मानव सभ्यता का सबसे बड़ा जनपलायन था। लेकिन यह सफर सिर्फ दूरी का नहीं था। यह जिंदगी और मौत [संगीत] के बीच का सफर था।
कई ट्रेनें अपने यात्रियों को सुरक्षित मंजिल तक लेकर पहुंची। लेकिन कई ट्रेनें ऐसी भी थी जो स्टेशन पर पहुंची तो उनके डिब्बों में सिर्फ सन्नाटा था। उन भयावह घटनाओं ने दोनों ओर के लोगों के दिलों में इतना डर और बदले की आग को और भी गहरा कर
दिया। इस हिंसा में हिंदू मारे गए। मुसलमान मारे गए, सिख भी मारे गए। लेकिन सबसे बड़ी हार इंसानियत की हुई। इतिहासकारों के अनुसार विभाजन की हिंसा में तकरीबन 10 से 15 लाख लोगों की जान चली [संगीत] गई और लाखों महिलाएं, बच्चे और
बुजुर्ग ऐसे दर्द से गुजरे जिसकी कल्पना आज भी कठिन है। उधर दिल्ली में नई सरकार अपना काम शुरू कर रही थी। लेकिन राजधानी का सबसे बड़ा संकट अब आजादी नहीं बल्कि [संगीत] शरणार्थियों को बसाना था। हर दिन हजारों लोग दिल्ली
पहुंच रहे थे। स्कूल, धर्मशालाएं, गुरुद्वारे और मैदान राहत शिविरों में बदल गए। एक रोटी के लिए लंबी-लंबी कतारें लग रही थी। पीने के पानी के लिए घंटों का इंतजार करना पड़ रहा था। और जिन लोगों के पास कल तक अपना घर था, वो आज त्रिपाल के
नीचे नई जिंदगी शुरू करने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन इसी अंधेरे के बीच भारत के सामने एक और चुनौती थी। एक नया राष्ट्र बनाना और वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान के सामने भी अपने अस्तित्व को स्थिर करने की चुनौती खड़ी हो गई। दोनों देश आजाद हो
चुके थे। लेकिन दोनों की असली परीक्षा अब शुरू होने वाली थी। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। असली परीक्षा तो अब शुरू होनी बाकी थी। एक तरफ भारत था जहां लाखों शरणार्थियों को बसाना था। सैकड़ों रियासतों को एक करना था। नई सरकार बनानी
थी और एक ऐसे देश की नींव रखनी थी। लगभग 200 साल की गुलामी से निकलकर खड़ा हुआ था। दूसरी तरफ पाकिस्तान था जिसके सामने राजधानी से लेकर प्रशासन तक हर चीज को शुरुआत से खड़े करने की चुनौती थी।
मोहम्मद अली जिन्ना पाकिस्तान के पहले गवर्नर जनरल बन चुके थे। जिस पाकिस्तान के लिए उन्होंने वर्षों तक राजनीतिक संघर्ष किया था। अब उसे चलाने की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। जिन्ना चैन स्मोकर थे और बहुत कम लोगों को यह पता था कि जिन्ना लंबे समय से टीबी जैसी गंभीर
बीमारी से जूझ रहे थे। उनकी बीमारी को बेहद गोपनीय रखा गया था क्योंकि सब यह जानते थे कि जिन्ना के अलावा पाकिस्तान बनाने की जिद कोई और पूरी नहीं कर सकता। इसलिए उनकी बीमारी को गोपनीय रखा गया।
जिन्ना कभी लाहौर या कराची आए ही नहीं थे। ना वहां की व्यवस्थाओं से परिचित [संगीत] थे। तो उनको एक्स्ट्रा काम करना पड़ रहा था। उसके जैसा कोई पाकिस्तान में दिमाग वाला था भी नहीं। लगातार 18-18 घंटे वो काम कर रहे थे। देश की राजनीतिक उथल-पुथल
और बिगड़ती सेहत ने उन्हें बेहद कमजोर कर दिया। डॉक्टरों ने सलाह दी कि वह बलूचिस्तान की खूबसूरत पहाड़ी इलाके जियारत में आराम करें। वहां उनके फेफड़ों को आराम मिलेगा। फिर डॉक्टर्स की सलाह मानकर कुछ समय के लिए वह वहां भी गए लेकिन उनकी तबीयत में ज्यादा सुधार नहीं हुआ। 11
सितंबर 1948 को उन्हें विमान से कराची लाया गया। लेकिन इतिहास की सबसे बड़ी विडंबनाओं में से एक [संगीत] यही सामने आई कि हवाई अड्डे से उन्हें गवर्नर जनरल हाउस ले जाने वाली एंबुलेंस रास्ते में खराब हो गई। पाकिस्तान का संस्थापक जिसके स्वागत
के लिए कभी लाखों लोग सड़कों पर निकलते थे वो सड़क किनारे दूसरी एंबुलेंस का इंतजार करता रहा। कुछ ही घंटों बाद उसी दिन मोहम्मद अली जिन्ना का निधन हो गया। उसने जिस देश को बनाने के लिए अपना पूरा राजनीतिक जीवन लगा दिया, उसी देश में उसको
केवल 13 महीने का समय मिल पाया। उधर भारत में हालात भी आसान नहीं थे। लाखों लोग अभी तक भी राहत शिविरों में रह रहे थे। लेकिन इसी कठिन दौर में सरदार वल्लभ भाई पटेल ने 500 से ज्यादा रियासतों को भारत में मिलाने का ऐतिहासिक अभियान
शुरू [संगीत] किया। डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में संविधान निर्माण का काम तेजी से आगे बढ़ा और 26 जनवरी 1950 को भारत ने दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान अपनाकर खुद को एक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया। अंग्रेजों ने जाते-जाते भारत को
सिर्फ दो हिस्सों में नहीं बांटा था बल्कि एक कमजोर अर्थव्यवस्था, अशिक्षा, गरीबी और अनगिनत चुनौतियां भी छोड़ गए थे। 1947 में भारत की साक्षरता दर बेहद कम थी। औसतन आयु लगभग 32 वर्ष के आसपास थी और उद्योग धंधे
सीमित थे। लेकिन आने वाले दशकों में भारत ने कृषि विज्ञान, अंतरिक्ष, सूचना, प्रौद्योगिकी, चिकित्सा और उद्योग जैसे क्षेत्रों में लगातार प्रगति की। जिस देश पर कभी ब्रिटिश साम्राज्य शासन करता था वही भारत आज दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और जीडीपी के
आकार के आधार पर ब्रिटेन से एक बार आगे भी निकल चुका है और लगातार दोनों के बीच टक्कर भी चल रही है। यह सिर्फ आर्थिक उपलब्धि नहीं बल्कि इतिहास के पूरे चक्र के बदल जाने का प्रतीक है।
लेकिन दोस्तों अगर 1947 की इस कहानी से हमें सिर्फ एक ही बात याद रखनी हो तो वह किसी नेता का भाषण नहीं किसी सीमा की लकीर नहीं और ना ही किसी राजनीतिक जीत या हार की कहानी होगी बल्कि 1947 की सबसे बड़ी सच्चाई वो करोड़ों आम लोग हैं जिनका कोई
नाम इतिहास की किताबों में नहीं [संगीत] लिखा गया। वो बच्चे जो अपने मां-बाप से बिछड़ गए। वो मां जिन्होंने अपने बेटों को खो दिया। वो परिवार जो अपने घरों की चाबियां यह सोचकर साथ ले गए कि कुछ दिनों बाद अपने गांव अपने घर वापस लौट आएंगे।
लेकिन ना वो दिन कभी आया ना वो आज। जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हैं, तिरंगे को सलाम करते हैं और एक मजबूत भारत पर गर्व करते हैं, तो हमें उन लाखों अनजान चेहरों को भी याद करना चाहिए जिनकी कुर्बानियों [संगीत] की नींव पर यह आजाद
भारत खड़ा है। क्योंकि आजादी हमें विरासत में नहीं मिली थी। इसे लाखों लोगों ने अपने आंसुओं, अपने संघर्ष और अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी कीमत [संगीत] देकर हासिल किया था। और शायद यही वजह है कि 15 अगस्त सिर्फ जश्न मनाने का दिन नहीं है बल्कि उन
सभी बेनाम लोगों को याद करने का भी दिन है [संगीत] जिन्होंने इतिहास को अपनी आंखों से टूटते हुए देखा। लेकिन फिर भी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक नए भविष्य की उम्मीद नहीं छोड़ी। आप सबको स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं। अब मैं चाहूंगी कि
आप एक क्लिप देखें और 2 मिनट अपने देश की उन तस्वीरों को देखें जिनकी वजह [संगीत] से आज आजादी की इतनी खूबसूरत दिन को हम एंजॉय कर रहे हैं। आज का प्रोग्राम उन लाखों मासूम लोगों को समर्पित [संगीत] है जिन्होंने 1947 के भारत विभाजन के दौरान
अपना घर, अपना परिवार, अपनी पहचान और अपना [संगीत] भविष्य खो दिया। उन लोगों की याद में जिनके नाम इतिहास की किताबों में [संगीत] लिखे ही नहीं गए। लेकिन जिनकी कुर्बानियों ने हमारे इतिहास की सबसे [संगीत] दर्दनाक कहानी लिखी उन सभी शरणार्थियों, परिवारों और अनगिनत बेनाम
आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि। जय हिंद जयतु [संगीत] भारतम।